Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


भगवान परशुराम महाकुंभ को लेकर मीटिंग का आयोजन

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at November 22, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 22 नवंबर, 2022, पानीपत। सीएम सिटी करनाल में 11 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले भगवान परशुराम महाकुंभ को लेकर मीटिंग का आयोजन भगवान परशुराम धर्मशाला हरी नगर में किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने की। महाकुंभ कमेटी की ओर से कपिल शर्मा जी व दीपक शर्मा ने मीटिंग में मौजूद गणमान्य लोगों के साथ आयोजन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय महाकुंभ इतिहास रचेगा। प्रदेश के कोने-कोने से ब्राह्मण समाज के लोग महाकुंभ में पहुंचेंगे। युवाओं में महाकुंभ को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। इस अवसर पर प्रधान सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव सुरेंद्र कौशिक, चेयरमैन मदनलाल उपमन्यु मोर माजरा, जगदीश शर्मा, रविंदर शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज खलीला, नवीन वशिष्ठ जाटल, युवा समाजसेवी सुशील शर्मा, समाजसेवी देवेंद्र अत्री, कांट्रेक्टर कुलदीप शर्मा व युवा ब्राह्मण नेता अमित शर्मा मौजूद रहे।

Comments