श्री मां गंगे सावन जोत समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक का आयोजन.
BOL PANIPAT : श्री हनुमान मंदिर, पटेल नगर, तहसील कैंप में श्री मां गंगे सावन जोत समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक विशेष व इस वर्ष की अंतिम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से तैयार की गई और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सर्वप्रथम विश्व के सर्व प्राणियों के अच्छे स्वास्थ्य व शान्ति की प्रार्थना की गई । फिर समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी व महासचिव विपिन चावला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया व कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। भीम सचदेवा, सुनील थम्मन, राजू बरेजा, कमल नयन वर्मा, लाजपत मल्होत्रा, प्रीतम बतरा व सुभाष बठला ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम 20 अगस्त को पानीपत व 22 और 23 अगस्त को हरिद्वार में होगा। 20 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो वृंदा एन्क्लेव सैक्टर 13-17 से प्रारम्भ होकर फतेहपुरी चौक से होते हुए श्री हनुमान मन्दिर, पटेल नगर में सम्पन्न होगी। 22 अगस्त को श्री चेतन ज्योति आश्रम, हरिद्वार में सांय सात बजे माता की चैकी होगी और 23 अगस्त को सावन जोत शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो श्री चेतन ज्योति आश्रम नजदीक सूखी नदी भूपतवाला हरिद्वार से चलकर मुख्य मार्गों से होते हुए हर की पौड़ी पर गंगा मैया की आरती के बाद सम्पन्न होगी । हर कार्यक्रम के उपरांत विषाल अमृततुल्य भण्डारा होगा। पानीपत से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। आज की बैठक में मुख्य रूप से भीम सचदेवा, सुभाष बठला, लाजपत मल्होत्रा, सतकरतार आनन्द, सूरेश कामरा, यश माटा, कमल नयन वर्मा, ऋषि मनोचा, अमर नागपाल, रमन छाबड़ा, गौरव तनेजा, भूपेश काठपाल, विजय महाना, सचिन दिवान, गोल्डी श्रीधर, राजू महाराज, मोहित, वंशु शर्मा, करन चावला, पाशी मल्होत्रा, सतीश बाबा, देवकी नन्दन, राधेष्याम नासा, विनोद कुकरेजा, मनोहर लाल शर्मा, तरूण चावला, सुनील थम्मन, प्रीतम लाल बतरा, सुमित नन्दवानी, विपिन चावला, मास्टर अरूण नन्दवानी, शाम बाबा, हरीश वर्मा, अशोक कपूर व अमित नन्दवानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments