Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की दो बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 नवम्बर 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान महेंद्र मूल निवासी दादूपुर बेगूसराय बिहार हाल किरायेदार एकता विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी से पूछताछ में खुलाशा हुआ की उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

एंटी व्हीकल थेप्ट टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान मित्तल मैगा माल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर गांव उझा से सेक्टर 24 की तरफ आएगा। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत उझा गेट पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर गांव उझा की तरफ से आया। पुलिस टीम ने युवक को नाके पर रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान महेंद्र पुत्र अनुपम मूल निवासी दादूपुर बेगूसराय बिहार हाल किरायेदार एकता विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक एक सप्ताह पहले सेक्टर 11/12 में एसडीवीएम स्कूल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर 25 निवासी जितेंद्र पुत्र दरिया सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक गत दिनों नशे की हालत में चोरी करने बारे स्वीकार। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक उसके किराये के कमरे एकता विहार कॉलोनी से बरामद कर पुलिस टीम ने बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए वीरवार को ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस टीम ने उसे उझा गेट से गिरफतार कर लिया।

Comments