विद्यानंद कॉलोनी में पड़ोसी शाहरुख ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी चोरी
आरोपी शाहरुख व सचिन को पुलिस ने सेक्टर-25 में हनुमान चौक से गिरफ्तार किया
चोरीशुदा दो मोबाइल फोन व 5 हजार रूपए बरामद
BOL PANIPAT :27 अगस्त 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में घर से मोबाइल, नकदी व जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सेक्टर-25 में हनुमान चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शाहरुख पुत्र रियाज व सचिन पुत्र ऋषिपाल निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।
गत दिनों थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कॉलोनी निवासी सुमित पुत्र सुधीर ने शिकायत देकर बताया था कि 22 अगस्त की रात उसके घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से दो मोबाइल फोन,रजिस्ट्री व सोने का टीका व चांदी की पायल व तागड़ी व 25 हजार रूपए चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गिरफ्तार आरोप शाहरुख व सचिन ने कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी राजन के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
नशा खरीदने के लिए दिया चोरी की वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो तीनों आरोपियों ने मिलकर चोरी करने की योजना बनाई। 22 अगस्त की रात आरोपी शाहरुख अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ दिवार फांदकर पड़ोसी के घर में घूसा और तीनों ने कमरे में रखी अलमारी से 25 हजार रूपए, सोने का टीका, चांदी की पायल, तागड़ी व दो मोबाइल फोन चोरी किये।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपियों चोरी की नकदी में से ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी शाहरुख व सचिन के कब्जे से बचे 5 हजार रूपए व चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने रविवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
वारदात में शामिल इनके फरार साथी आरोपी राजन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments