Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 नवम्बर 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान जुबेर मूल निवासी इस्लामपुर किशनगंज पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार किशनपुरा व दानिश मूल निवासी मकसूदपुर बिजनौर यूपी हाल किरायेदार मनमोहन नगर पानीपत के रूप में हुई।
पुछताछ में आरोपियों से खुलाशा हुआ कि दोनों नशा करने के आदि है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो ने मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार हो वीरवार को बेचने के लिए यूपी जा रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को बलजीत नगर नाका के नजदीक गंदा नाला पुलियां पर काबू कर लिया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार की देर साय सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के नजदीक गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक प्लेटीना बाइक पर दो संदिग्ध किस्म के युवक नाले की पटड़ी से होते हुए सनौली रोड पुलियां की तरफ से आए। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवकों को नाके पर रोक कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान जुबेर पुत्र रियाजूल मूल निवासी इस्लामपुर किशनगंज पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार किशनपुरा व दानिश पुत्र इंतजार मूल निवासी मकसूदपुर बिजनौर यूपी हाल किरायेदार मनमोहन नगर पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगनें पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर इंजन व चैसिस नंबर को ऑनलाईन चैक किया तो बाइक थाना औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र से चोरी की निकली।

बाइक चोरी की वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सुलतान निवासी सिवाह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सुलतान निवासी सिवाह ने शिकायत देकर बताया था कि उसने डाडोला रोड पर सैटरिंग की दुकान की हुई है। 13 अक्तूबर को दिन में करीब 12 बजे वह दुकान के बाहर अपनी प्लेटीना बाइक को खड़ी कर दुकान के अंदर जाकर सो गया था। कुछ ही देर में उठने के बाद देखा बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की उक्त प्लेटीना बाइक बरामद कर अन्य वारदातों बारे पूछताछ की तो आरोपियों ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक गत दिनों नशे की हालत में चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपियों की निशानदेही पर उक्त चोरीशुदा स्पलेंडर बाइक बबैल रोड मनमोहन नगर में आरोपी दानिश के किराये के कमरे से बरामद कर बाइक मालिक की पहचान ना होने पर पुलिस टीम ने बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments