Friday, May 15, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने ली अपराध समीक्षा बैठक.थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों और अधिकारियों को दिए उचित दिशा-निर्देश

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 14, 2026 Tags: , , , , ,

-अपराध नियंत्रण, महिला विरूद्ध अपराधों का समयबद्ध निपटारा और निष्पक्ष जांच पुलिस की प्राथमिकता, एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस

BOL PANIPAT , 14 मई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने वीरवार को पर्यवे़क्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस दौरान कानूए एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी प्रणय कुमार और सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज मौजूद रहें।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और थाना प्रबंधक स्वयं यह सुनिश्चित करें कि पीड़ित को उचित न्याय मिले। इसके साथ ही दर्ज किसी भी मामले की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखे और तय समय में जांच पूरी कर चालान माननीय न्यायायल में पेश करेें। सभी थाना प्रबंधकों और चौकी इंचार्ज अपने अधिकार क्षेत्र में रात के समय प्रभावी गश्त और नाकाबंदी कराए ताकि अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

थाना चौकी में शिकयतकर्ता के साथ नैतिक व्यवहार करें :
एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने निर्देश दिए की थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ नैतिकता पूर्वक व्यवहार करते हुए शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनें और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। इसके बारे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टीम द्वारा पीड़ित से फोन के माध्यम से संपर्क कर फीडबेक भी लिया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाईन, ऑफलाईन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई हो उस पर त्वरित कार्रवाई करें।

आदतन अपराधियों पर विशेष नजर रखे;
थाना प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। आदतन अपराधियों पर विशेष रुप से नजर रखे व समय-समय पर उनके बारे पुछताछ करते रहें। उद्घोषित, पीओ, बेल जंपर अपराधियों का पता लगाकर उन्हे गिरफ्तार करे। मुकदमों मे बकाया आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। अपराधिक घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जाए।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जो को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने उन स्थानों को चिन्हित कर विशेष कार्यवाही करने को कहा जहा अधिक सड़क हादसे हो रहे है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी बताए। शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments


Leave a Reply