सत्संग में आने से जन्मों-जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं: गुरूमाँ प्रेम गिरी जी महाराज
BOL PANIPAT : मन्दिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी, कुष्णपुरा,पानीपत का आज53वां सत्संग समारोह एवं विशाल भण्डारा परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री बलदेव गिरी जी महाराज (फिरोजपुर वाले) के पावन सान्निध्य में प्रातः 10 बजे हवन यज्ञ कर प्रारंभ हुआ।इस सत्संग के कार्यक्रम में परम पूज्या गुरूमाँ प्रेम गिरी जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी में कहा कि सत्संग में आने से जन्मों-जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं व हमारे जीवन को एक नई ऊर्जा, नया उत्साह व विवेक की प्राप्ति होती है। जिससे हम अपने जीवन को बड़े ही सरल ढंग से चला सकते हैं।गुरूमाँ प्रेम गिरी जी महाराज ने आए हुए सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व प्रसिद्ध भजन गायक सागर सिद्धु ने अपनी मधुरमय वाणी में सानूं तेरे चरणां नाल प्यार, ऐ प्यार बाबा बणया रहवे। लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा। मिलदा ऐ माण ऐथे निमाणया नूं लावे दुखिया नूं सीने नाल बाबा गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।इस अवसर पर गुरू माँ जी का स्वागत अमित शर्मा, चन्द्रभान वर्मा, अश्वनी जिंदल, शिवम गाबा, गौरव कक्कड़, सुरेन्द्र सूद, हर्ष सचदेवा, कन्हैया नारंग, कपिल वर्मा, चिराग सचदेवा, जयभगवान, दयाल सन्ज ने माल्यार्पण किया।

Comments