गीता जयंती के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन
BOL PANIPAT : गंगापुरी रोड, सनौली रोड स्थित बाबा गंगापुरी जी मन्दिर में अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर भजन एवं गजल गायक डा. जगदीश कुमार सहगल एवं उनकी सुपुत्री चेतना ने भजन संध्या कार्यक्रम में भावमय मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। डा. सहगल ने ‘मेरे साहिबा मैं तेरी हो चुकी हूं’, ‘श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया’, ‘सांसों की माला पे सिमरू पी का नाम’, ‘हे रि सखि मंगल गाओ री’ आदि भजनों से वातवरण को भक्तिमय कर दिया।इस अवसर पर ब्रह्मर्षि श्रीनाथ जी महाराज, चन्द्रभान वर्मा, चन्द्र सहगल, दयानंद खुंगर, जयदयाल तनेजा, हंसराज जौहर, स्वर्ण सिंह टोनी, लेखराज जताना, कैलाश नारंग आदि उपस्थित थे।

Comments