Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 नवम्बर 2022, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने कुटानी रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान निक्की निवासी नैडू मेरठ यूपी के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान कुटानी रोड पर मौजूद थी। इसी दोरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक गांव कुटानी की तरफ से पैदल पैदल शहर की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत कुटानी रोड पर पावर हाउस के नजदीक नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात गांव कुटानी की और से एक युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पहनी हुई पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान निक्की पुत्र सीताराम निवासी नैडू मेरठ यूपी के रूप में बताई।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी निक्की के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ कि उसे अवैध हथियार रखने का शौक है। वह करीब 2 महीने पहले किसी काम से मेरठ गया था। जहा बस अड्डे पर उसे एक अज्ञात युवक मिला। बातचीत होने पर उक्त अवैध देसी पिस्तौल अज्ञात युवक से 2500 रूपए में खरीद कर घर ले आया और दोस्तों में रोब दिखाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ यूपी में पॉक्सो एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। पुलिस टीम ने आरोपी निक्की को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments