Sunday, August 2, 2026
Newspaper and Magzine


युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के चार आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 14, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 सितंबर 2025, रैरकला गांव के खेतों में बंधक बनाकर मोहित (21) की पीट पीटकर हत्या करने के चार आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने शनिवार शाम को रिफाइनरी लोहा पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हरी नगर हाल कच्चा कैंप दीवान नगर निवासी सुरेश, बत्तरा कालोनी निवासी सौरभ उर्फ धोला, शक्तिनगर निवासी जतिन उर्फ चीता व ईदगाह कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ काला के रूप में हुई है। पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि थाना सदर में पसीना कला गांव निवासी अजय पुत्र मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन रवीना व बुआ राजरानी गांव रैरकला में शादीशुदा है। 8 सितंबर को उसका बेटा मोहित (21) गांव निवासी आशीष को अपने साथ लेकर बहन व बुआ से मिलने के लिए रैरकला गांव गया था। 10 सितंबर को बेटे मोहित ने उसको बताया कि उसे दस्त लग गए थे। वह रात करीब 9 बजे बूआ व बहन को दस्त की बात बताकर आशीष के साथ बाहर घूमने गया था। तभी एक कार व कई बाइकों पर 20/25 युवक आए। उनके हाथों में बर्फ तोड़ने वाले सूए व लाठी, डंडें थे। युवकों ने उन दोनों को रोककर जातिसूचक शब्द कहे और घूमने का कारण पूछा। हरि नगर निवासी ठेकेदार सुरेश, सुमित व विक्की, बतरा कॉलोनी निवासो रिंकू व सौरभ, ईदगाह कॉलोनी निवासी राहुल, शक्ति नगर निवासी जतिन और राजबीर व उसका लड़का उन दोनों को जातिसूचक गाली गलौच करते हुए अपनी कार में डालकर खेतों मे एक तालाब के पास ले गए। वहा दोनों के कपड़े निकाल दिए और रस्सी से बांध दिया। उन पर लाठी डंडों, सुए व अन्य हथियारों से हमला किया। बार बार जाति सूचक गालिया देते रहे। आरोपियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा। बेटे मोहित ने 11 सितंबर को पीजीआई खानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आशीष का पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना सदर में अजय की शिकायत पर बीएनएस की धारा 191(3), 190, 126(2), 115(2), 140(1), 103(1) व एससी एसटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने शनिवार शाम चार आरोपियों हरी नगर हाल कच्चा कैंप दीवान नगर निवासी सुरेश, बत्तरा कालोनी निवासी सौरभ उर्फ धोला, शक्तिनगर निवासी जतिन उर्फ चीता व ईदगाह कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ काला को रिफाइनरी लोहा पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी सुरेश ने पुलिस को बताया उसने मच्छली पालन के लिए रैरकला गांव में तालाब को ठेके पर लिया हुआ है। तालाब से मच्छली चोरी हो जाती थी। 8 सितंबर की देर रात वह उसका बेटा विक्रम, भांजा, सुमित, रिंकू सौरभ व राहुल, जतिन व बेटे के भांजे सुमित के अन्य तीन चार दोस्तों के साथ अपनी कार व अन्य कई बाइकों पर सवार होकर तालाब की निगरानी के लिए रैरकला गांव गए थे। वहा गांव की और से दो युवक खेतों की और जाते दिखे। मच्छली चोरी के शक में वह दोनों युवकों को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर तालाब के पास खेतों में ले गए। वहा रस्सी से बांधकर दोनों को लाठी, डंडों से पीटा के साथ ही मच्छली निकालने वाले काटे से चोट मारी। वारदात को छुपाने के लिए उसने डॉयल 112 पर काल कर सूचना दी कि उसने मच्छली चोरी करने वाले दो चोर पकड़े है और दोनों युवकों की रस्सी खोलकर वह सभी मौके से फरार हो गए थे।

उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडें, बाइक व कार बरामद करने व वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।

Comments