Sunday, June 28, 2026
Newspaper and Magzine


130 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 दिसम्बर 2022, पानीपत, पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने वीरवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए जीटी रोड पर फ्लौरा मोड़ पर नाकाबंदी कर एक युवक को 130 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजय निवासी पीर बडोली घरौंडा करनाल के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ कि वह चरस को अपने गांव के यमुना किनारे उगे भाग के पौधों से उतार कर लाया था। आरोपी शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में चरस को पानीपत आस पास के क्षेत्र में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में वीरवार को पानीपत आया था। फ्लौरा मोड़ पर पुलिस ने उसे चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पुलिस टीम ने आरोपी संजय को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि वीरवार साय उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि करनाल के गांव पीर बडोली निवासी संजय जीटी रोड पर पानीपत बस स्टेंड की और से पैदल पैदल फ्लौरा मोड़ की तरफ आ रहा है। जिसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत जीटी रोड फ्लौरा मोड़ पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक सामने से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संजय पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी पीर बड़ौली घरौंडा करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने निमयानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो आरोपी की पहनी पेंट की जेब से चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 130 ग्राम पाया गया।

Comments