Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब व बीयर की 45 बोतलों सहित स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 2, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 मार्च 2023, थाना चांदनी बाग पुलिस ने अवैध शराब व बीयर की 45 बोतलों सहित एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान अमरजीत कोर पुत्र विनोद निवासी केटवगामा दरभंगा बिहार हाल गंगापुरी रोड पानीपत के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर गोहाना मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एक्टिवा पर अवैध शराब लेकर स्वास्तिक रोड पर आने वाला है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत स्वास्तिक रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक सामने से एक्टिवा पर गत्ता पेटी रख कर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने एक्टिवा सवार युवक को नाके पर रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमरजीत कोर पुत्र विनोद निवासी केटवगामा दरभंगा बिहार हाल गंगापुरी रोड पानीपत के रूप में बताई। एक्टिवा पर रखी पेटीयों की तलाशी लेने पर 2 पेटी बीयर प्रत्येक पेटी में 12 बोतल, एक पेट अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टेग जिसमें 24 अध्धे व एक पेटी से 9 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का मैकडॉवेल बरामद हुई। बरामद शराब का लाइसेंस मांगने पर आरोपी युवक कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि बरामद अवैध शराब व बीयर की बोतलों सहित एक्टिवा को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अमरजीत के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments