करियर परामर्श पर वर्कशॉप आयोजित किया गया।
BOL PANIPAT : आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल के सभागार में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग की अनुमति से करियर परामर्श पर वर्कशॉप आयोजित किया गया। यह वर्कशाप बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए थी। इस कार्यक्रम में पानीपत में स्थित T.I.M.E के प्रधान डॉ. रामचंद्र ने वक्ता की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर को चुनने में जो मतभेद थे, उनके बारे में जानकारी देकर मतभेदों को दूर किया। उन्होंने बच्चों को कौन-कौन से विश्वविद्यालयों का चयन करना चाहिए उनसे अवगत कराया और बहुत से र्कोसों के बारे में भी जानकारी दी, I.T.M तथा A.I.I.M में कैसे प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है और इनमें प्रवेश परीक्षा कौन सी तिथि को है, अवगत करवाया। विदेश में जाकर पढ़ने के बारे में भी जानकारी दी। बच्चों को समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें अपनी रुचि के अनुसार ही करियर चुनना चाहिए न कि माता-पिता या अपने भाई-बंधु के अनुसार। प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग के अथक प्रयासों के कारण ऐसी वर्कशॉप का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा ताकि विद्यार्थी अपने करियर को लेकर किसी प्रकार मतभेद में न पड़े और सही चुनाव करके अपना अच्छा भविष्य बनाएं ।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की वर्कशॉप बच्चों का भविष्य उज्ज्वल भविष्य बनाने में कामगार सिद्ध होगी।

Comments