जनसंचार विभाग द्वारा किया गया फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन
– फोटोग्राफी में कैमरे से भी ज्यादा जरूरी है हमारा विजन- राजेश कामत
BOL PANIPAT – शुक्रवार 29 अगस्त 2025, शुक्रवार को आर्य कॉलेज के जनसंचार विभाग द्वारा कैनन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में फोटोग्राफी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर कैनन इंडिया से कैमरा विशेषज्ञ राजेश कामत व सहायक प्रशिक्षक हसन ने शिरकत की।
कैमरा विशेषज्ञ राजेश कामत ने विद्यार्थियों को कैमरे की जानकारी देते हुए बताया कि फोटोग्राफी में, कैमरे से भी ज्यादा जरूरी है हमारा विजन। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कैमरा उन्ही क्षणों को कैद करेगा जैसा हम सोचेंगे और जैसा हमारा देखने का नजरिया होगा। उन्होंने बताया कि हम आसान और जल्दी समझ आने वाली तकनीकियों को जल्दी समझ लेते हैं, लेकिन फोटोग्राफी में हम जितनी गहनता से कैमरे की बारीकियों को मैन्अल मोड पर सीखते हैं, तो हम अपनी सोच में उतनी ही रचनात्मकता ला सकते हैं।
कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं कलात्मक क्षमता और रचनात्मक सोच को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में फोटोग्राफी का महत्व तो बढा ही है साथ ही इसकी जिम्मेदारी और मायने भी बदल चुके हैं।
कार्यशाला में आए प्रशिक्षक राजेश कामत व सह प्रशिक्षक हसन का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया। डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए जनसंचार विभाग के सभी प्राध्यापकों को बधाई दी।
जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने कहा कि, खुद को जानने के लिए मुश्किलों का सामना करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज आयोजित हुई फोटोग्राफी कार्यशाला में जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के साथ-साथ् बी.कॉम आनर्स, बीबीए व बीसीए के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
कार्यशाला में मंच संचालन प्राध्यापक शिवांक रावल ने किया।
इस अवसर पर प्राध्यापक केशव कौशिक, गजल पांचाल व सोनू अठावले समेत अन्य मौजूद रहे।

Comments