Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरे कराने के निर्देश दिए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 14, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 14 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने जिले के अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरे कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेताया कि सभी कामों को गंभीरता से और प्राथमिकता से कराएं। किसी भी काम मे देरी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वीना हुड्डा बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित विकास  कार्यों के संबंध में समीक्षा कर रही थीं।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि किसी भी विकास कार्य के लिए यदि जमीन के अतंरविभागीय स्थानांतरण की बात हो तो उसे जल्द से जल्द आपसी सामंजस्य से सिरे चढाएं।  अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि पत्र लिखकर अपने काम की इतिश्री ना करें बल्कि कार्यों को संपन्न कराने में आ रही दिक्कतों को दूर करके विकास कार्यों को सिरे चढ़ाएं।
  इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य, नगर निगम पानीपत, नगर पालिका समालखा, शिक्षा विभाग,हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई  एवं अन्य विभागों से जुड़े  एक एक कार्य के बारे में प्रगति रिपोर्ट तलब की।
 इस मौके पर एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी, डीडीपीओ सुमित चौधरी, जीएम रोडवेज कुलदिप जांगडा, सभी डीडीपीओ व अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments