समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध ढंग से करें समाधान: डीसी डॉ. दहिया
-खंड स्तर पर शुरू हुए समाधान शिविरों को लेकर पंचायत अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
BOL PANIPAT , 23 अक्टूबर। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार जिला के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में 22 अक्तूबर मंगलवार से सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में विशेष तौर पर स्वामित्व योजना से संबंधित समस्याएं सुनी जा रही है। डीसी ने संबधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि वह समाधान शिविरों में आए लोगो की समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान करे और उन्हें संतुष्ठ भी करे।
जिला परिषद के सीईओ नरेद्र पाल मलिक ने बताया कि विकास एवं पंचायत अधिकारी अपने कार्यालय मे आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए सुबह 9 बजे से 11बजे तक बैठ रहे है! लोगो की समस्यों का समाधान मौके पर हो इसके लिए सरकार द्वारा एक बार फिर से समाधान शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए है, जिसके चलते जिले मे खंड व नगरपालिकाओ में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में खंड स्तर पर इसराना, समालखा, पानीपत, मडलौडा, बापौली, सनौली खुर्द स्थित बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरो को लेकर सरकार काफी सख्त है, इसके लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का समाधान तत्परता व समयबद्ध ढंग से करें। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments