Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


विधायक महिपाल ढांडा होंगे किसान समारोह में मुख्य अतिथि

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 14, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 14 जनवरी। कृषि तथा किसान कल्याण विभाग पानीपत द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2022-23 के अंतर्गत रविवार 15 जनवरी को नई अनाज मंडी , पानीपत  स्थित खण्ड कृषि अधिकारी कार्यालय में एक किसान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण विधानसभा से विधायक महिपाल ढांडा होंगे।
उप निदेशक डॉ0 वजीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में सी.आर.0एम. स्कीम के अंतर्गत लाभ पाने वाले किसानों को अनुदान राशि देने हेतू वैकल्पिक चैक दिए जाएंगे। उन्होने पात्र किसानों को इस समारोह में भाग लेने की अपिल की है। उन्होंने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2022-23 में 359 कृषि यन्त्रों का लक्ष्य था। जिसके लिए कुल 423 आवेदन प्राप्त हुए थे। उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा दिनांक 11 नवम्बर व 21 नवम्बर को कृषि यन्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया था।

Comments