Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


आज का युग डिजिटल युग है जिसमें डांटा का बहुत ही महत्व है : डॉ अर्चना गुप्ता

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 15, 2023 Tags: , , , ,

डिजिटल युग में डिजिटल माध्यम से प्रचार करना हमारा कर्तव्य है : डॉ अर्चना गुप्ता

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम भाजपा ने किया : आदित्य चावला

BOL PANIPAT : भाजपा जिला डांटा मैनेजमेंट टीम द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा आई.टी विभाग के प्रदेश सह संयोजक आदित्य चावला एवं जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, जिला महामंत्री रविन्द्र भाटिया, संयोजक प्रेम वर्मा, सौरभ गुप्ता, सुनीता गोयल आदि कार्यकर्ता ने बैठक को संबोधित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया कि आज का युग डिजिटल युग है जिसमें आप सभी की भागीदारी बहुत ही महत्व है जिसमें आप सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और डिजिटल माध्यम से प्रचार करना चाहिए। सरकार की नीतियों एवं संगठन के कार्यक्रमों को बड़े ही मैनेजमेंट से जनता तक पहुंचाने का काम आप सभी टीम के सदस्यों को करना होगा।

डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया कि वर्तमान सरकार ने हरियाणा में आज अपने कार्यकाल के तीन हजार दिन भी पूरे कर लिए हैं। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी शासन देकर लोक कल्याण के भाव को सार्थक किया है। हमारी अंतिम व्यक्ति के कल्याण की सोच से आज शासन व्यवस्था में बदलाव आया है।

आदित्य चावला ने बताया कि भाजपा जनता के हितों के लिए हमेशा कार्य किया। अब हमें डिजिटल माध्यम से इन कार्यों का प्रचार प्रसार करना चाहिए। जनता के बीच कम्युनिकेशन करने का सबसे सरल एवं प्रभावशाली माध्यम है। इसके माध्यम से हम जनता से सीधा संवाद किया जा सकता है और पार्टी लगातार डिजिटल माध्यम से जनता के बीच जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिता चावला, निशा सिंह, कमल गोस्वामी, दिवाकर मेहता ,प्रीतम गुर्जर, हरीश कटारिया, मनजीत डिकाडला, बलवान शर्मा, संजय गोयल, विक्रांत कक्कड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments