गौमाता की सेवा करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है : विजय जैन
BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हलके के नेता भाई विजय जैन ने गांव शिवाह में कर्मयोगी श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित एक समारोह में पहुंचकर जो की गौशाला के प्रधान रविंद्र कादियान और उनके पूरी कार्यकारिणी ने किया था भाई विजय जैन का फूल मालाओं और पगड़ी पहना करके भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर बोलते हुए विजय जैन ने कहा है कि गौमाता की सेवा करने से मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और गाय की सेवा में ही भगवान की सेवा है जैन ने कहा है कि प्रत्येक हिंदू परिवार को पहली रोटी गाय माता के लिए निकालनी चाहिए मेरा परिवार वर्षों से गायों की सेवा कर रहा है उन्होंने कहा है कि गाय में ही भगवान का वास है इसलिए हम सभी को तन, मन, धन से गाय माता की सेवा करनी चाहिए ताकि हमारा ध्यान धर्म और कर्म में लगा रहे जैन ने कहा है कि मैं यह सेवा कोई राजनीतिक मकसद से नहीं कर रहा हूं मेरा मकसद सेवा भाव का है जिसको मैं वर्षों से कर रहा हूं ताकि मेरा जीवन सदैव गाय और गरीब असहाय की सेवा में लगा रहे मेरा इससे राजनीतिक लाभ प्राप्त करने का कोई भी इरादा नहीं है मैं गांव की सेवा, सेवा भाव से करता हूं इस अवसर पर बोलते हुए गौशाला के प्रधान रविंद्र कादियान ने कहा है कि विजय जैन एक सच्चे समाजसेवी हैं और ऐसे समाजसेवी व्यक्ति का ग्रामीण हल्के की जनता के बीच में आना हलके के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कादियान ने कहा है कि जब एक समाजसेवी व्यक्ति समाज सेवा करते-करते राजनीति में आता है तो राजनीति का शुद्धिकरण होना निश्चय है मैं पानीपत ग्रामीण हल्के की जनता से अपील करता हूं कि अब की बार एक मौका भाई विजय जैन को देकर के उनको कामयाब करें ताकि वह जनता के हित में कार्य करते रहे इस अवसर पर राजवीर कादियान ,प्रवीण शर्मा, प्रवीण सोनी, देवी राम कादियान ,कैप्टन राम सिंह, राजेंद्र, सुभाष गुलिया ,पूर्ण सरपंच, बसेराम कादियान ,राजेश कादियान ,जुगनू कादियान ,सुनील वर्मा, पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा, समाजसेवी एडवोकेट रमेश मौर्य, जयप्रकाश त्यागी ,बलदेव अरोड़ा हनुमान , शिवकुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित थे

Comments