Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय में राज्यपाल पद समाप्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 29, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 29 दिसम्बर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आहवान पर आज राज्यपाल पद समाप्त करने की मांग को लेकर सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त पानीपत के कार्यालय में महासचिव राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
सीपीआई कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में स्थापित डा0 भीम राव अम्डेकर की प्रतिमा के सामने धरना लगाया। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ भाकपा नेता कामरेड जमशेद राणा ने की और सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, जिला सचिव पवन कुमार सैनी आदि ने सम्बोधित किया। कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में राज्यपाल का पद केन्द्र व राज्य सरकार के बीच बेहतर ताल – मेल के लिए अर्जित किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषांओं, संस्कृतियाँ का देश है और भिन्न जातियों और धर्मों के लोग आपस में प्यार प्रेम से रहते हैं। कामरेड कश्यप ने कहा कि केंद्र व राज्यों में अलग अलग पार्टियों की सत्ता है यही संघवाद है । आज केन्द्र की भाजपा आर एस एस की सरकार संघवाद पर हमला कर रही और अपनी पार्टी व आर एस एस के राज्यपाल नियुक्त करा कर चुनी हुई राज्य सरकारों को अस्थिर करने में लगी हुई है।
सीपीआई के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से राज्यपाल वायसराय की तरह काम कर रहे हैं। यें राज्यपाल केरल, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु आदि राज्यों की विपक्षी सरकारों को जनहित काम करने में अड़चन पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्यपाल का पद समाप्त करना समय की जरुरत है। छात्र नेता जुनेद राणा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिये जाने वाला मांगपत्र पढ़ कर सुनाया। इस अवसर पर संजय तंवर अशोक पंवार, , कृष्ण लाल सैनी, चंद्रभान निम्बरी, वीरेन्द्र मलिक, सन्नोवर राणा, मदन लाल सैनी, इमरान राणा, भूपेन्द्र कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Comments