Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानाचार्या ऋतु सिंह को ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 16, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह को ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवदीप भारद्वाज ने कहा कि उनकी योग्यता लगन उच्च विचार और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को मद्देनज़र रखते हुए उन्हें यह कार्यभार सौंपा गया है । उन्होंने कहा कि उनकी सकारात्मक सोच और कुशल नेतृत्व से शिक्षा व संस्कृति का क्षेत्र में हम अपने जिले की स्थिति को मजबूत बनाएंगे और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे । अतुल जैन जी ने कहा कि उनकी जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हम सब के लिए बड़े गौरव की बात है ।

Comments