अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT : 27 जनवरी 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने सनौली रोड पर काला आम्ब मोड़ के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर असला तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान सनौली रोड काला आम्ब मोड़ पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की शहर की और से संदिग्ध किस्म का एक युवक पैदल पैदल काला आम्ब मोड़ की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत काला आम्ब मोड़ पर नाकाबंदी कर संद्विग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात शहर की तरफ से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो पहनी हुई लोअर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आशीष पुत्र देवेंद्र निवासी आजमपुर बागपत यूपी हाल नलवा कालोनी पानीपत के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी आशीष के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ उसने हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब एक महीना पहले अपने दोस्त लक्ष्य पुत्र सतीश निवासी पलडी बागपत यूपी हाल नलवा कालोनी पानीपत से 3 हजार रूपए में खरीदा था। पुलिस टीम ने आरोपी आशीष की निशानदेही पर दबिस देते हुए असला सप्लायर आरोपी लक्ष्य को नलवा कालोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी लक्ष्य ने असला सप्लाई करने बारे स्वीकारा।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments