Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले दोनों आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थाना बापौली पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 मई 2023, पानीपत, गांव खोजकीपुर कलां में गत 7 मार्च की देर साय गांव निवासी बबलू पुत्र श्याम सुंदर के घर के बाहर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले गांव बापोली निवासी आरोपी वाजिद पुत्र सुंडा व गोयला खुर्द निवासी नितिन उर्फ बिल्ला पुत्र मदन को थाना बापौली पुलिस ने बुधवार को पानीपत जेल से प्रोक्शन वारंट पर लाकर गहनता से पूछताछ की। दोनों आरोपी अवैध हथियार के अन्य मामले में जेल में बंद थे।

थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि गत फरवरी में वाजिद की गांव खोजकीपुर कलां निवासी बबलू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद दोनों में समझौता हो गया था। जिसके बाद भी आरोपी वाजिद बबलू से रंजिश रखे हुए था। 7 मार्च को आरोपी वाजिद व नितिन खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों ने योजना बनाई और एक बाइक सवार होकर गांव खोजकीपुर में बबलू के घर के बाहर पहुचें जहा डर का माहौल पैदा करने के लिए देसी पिस्तौल से एक हवाई फायर कर वहा से फरार हो गए थे।

सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल गत दिनों सीआईए वन टीम द्वारा बरामद किया जा चुका है।

थाना बापौली में गांव खोजकीपुर कलां निवासी कुलदीप पुत्र कर्ण सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि 7 मार्च की देर साय वह परिवार के साथ घर के अंदर बैठा था। तभी बाहर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो तीन अज्ञात युवक एक बाइक पर थे। जिन्होंने बबलू के घर के बाहर फायर करने की कोशिश की और आपस में बात करते हुए कह रहे थे की फायर फस गया। कुछ देर बाद तीनों आरोपी बाइक सहित बापौली की तरफ फरार हो गए । थाना बापौली में कुलदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments