हिमाचल प्रदेश निवासी एक नशा तस्कर गिरफ्तार. करीब 1 लाख रूपए कीमत की 600 ग्राम चरस बरामद
BOL PANIPAT : 09 फरवरी 2023, सीआईए वन की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए देवी लाल पार्क की पार्किंग के पास एक नशा तस्कर को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 600 ग्राम चरस बरामद हुई है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश उर्फ टीटू पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव सेहल सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में चरस को हिमाचल प्रदेश से कम कीमत पर खरीद कर पानीपत में तस्करी करने के लिए लेकर आया था। आरोपी बुधवार को पानीपत देवीलाल पार्क की पार्किंग के पास राह चलते नशेड़ियों को चरस बेचने की फिराक में था। पुलिस टीम ने उससे चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की वारदात में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी राजेश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी राजेश को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सेक्टर 18 कट के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की देवी लाल पार्क की पार्किंग के पास एक संदिग्ध किस्म का युवक बैठा है। युवक के पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजेश उर्फ टीटू पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव सेहल सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में बताई। नियमानुसार पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो आरोपी की पेंट की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 600 ग्राम पाया गया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपी राजेश के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments