Thursday, October 8, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार. चोरी की 3 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 08 अक्तूबर । सीआईए टू पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। तीसरे आरोपी की पहचान देव सिंह पुत्र कुलदीप निवासी बुध मोहल्ला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की तीन युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर देवीलाल पार्क के पास घूम रहे है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में दो की पहचान पहचान नाबालिग के रूप में व तीसरे ने अपनी पहचान देव सिंह पुत्र कुलदीप निवासी बुध मोहल्ला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रूप में बताई।
बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो तीनों बहाने बाजी करने लगे। पूछताछ में नाबालिग सहित तीनों आरोपियों ने बाइक 29 सितंबर को थाना शहर क्षेत्र में जोगिंद्र होटल के साथ वाली गली से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में रमेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी आर्दश नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने इसके अतिरिक्त दो अन्य बाइक चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त दोनों बाइक स्पलेंडर व एचएफ डिलक्स बाबरपुर गंदा नाला के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की उक्त दोनों बाइक बरामद कर कब्जे में ली गई। इसमें एचएफ डिलक्स बाइक करीब 15 दिन पहले दिल्ली से चोरी की थी।

पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को जेवनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उन्हें बाल सुधार गृह अंबाला भेजा गया। आरोपी देव सिंह को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply