अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था व पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश, मामलों की समयबद्ध जांच कर निर्धारित अवधि में चालान पेश करें, ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके
BOL PANIPAT , 03 जून : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में अपराध समीक्षा एवं अनुसंधान कार्यों को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर माननीय न्यायालय में चालान पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में गंभीर अपराधों के मामलों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने, ई-साक्ष्य प्रणाली का प्रभावी उपयोग करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
बैठक में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी आत्माराम और सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि अपराधों की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में साक्ष्यों का समय पर संकलन कर जांच को जल्द से जल्द पूरा कर निर्धारित अवधि के भीतर चालान माननीय न्यायालया में पेश किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से हिदायत दी और कहा जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और पीड़ित पक्ष को समय-समय पर जांच की प्रगति से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण जांच एवं समयबद्ध कार्रवाई से ही अपराधियों को सजा दिलाई जा सकती है। जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है। इसके साथ ही अधिकारियों को ई-साक्ष्य प्रणाली का प्रभावी उपयोग करने, केस डायरी को नियमित रूप से अपडेट रखने, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण तथा ई-साक्ष्य पर वीडियों बनाकर अपलोड करन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ लंबित मामलों के निस्तारण पर गंभीरता से कार्य करें।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आपराधिक मामले की समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा जांच में अनावश्यक देरी न केवल न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करती है बल्कि पीड़ितों और आमजन के विश्वास पर भी असर डालती है। इसलिए प्रत्येक जांच अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि मामलों की जांच निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में चालान पेश किया जाए। ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में अधिकारियों को पुन: कड़े व साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सभी अनुशासन में रहकर ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए काम करे। उन्होंने थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को इस बारे अवगत कराए। शिकायत मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments