डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में स्वामी दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव पखवाड़ा धूमधाम से मनाया जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद से विजयलक्ष्मी मुख्य अतिथि रहे.
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में बुधवार दिनांक 9 फरवरी 2023 से स्वामी दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आर्य समाज के महान संस्थापक के कार्यों को क्रियाकलापों के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। स्कूल परिसर में नित्य हवन में मंत्रोच्चारण के माध्यम से आहुति देकर यज्ञ प्रार्थना एवं शांति पाठ विधि पूर्वक संपन्न किया जा रहा है। सोमवार दिनांक 13 फरवरी को स्कूल परिसर में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को आमंत्रित किया गया जिसमें मुख्यातिथि हरियाणा व केंद्रीय ट्रस्टी विश्व हिंदू परिषद से श्रीमती विजयलक्ष्मी पालीवाल जी रहें एवं अन्य सदस्यों में गोरक्षा प्रमुख श्री पवन वर्मा जी, प्रांत सेवा प्रमुख श्री राजीव भाटिया जी, महंत रवींद्र पुरी जी (बाबा गंगापुरी जी के पौत्र) धर्म जागरण प्रमुख रहें। प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा सिन्हा जी ने मुख्यातिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी जी का हार्दिक धन्यवाद किया। सर्वप्रथम श्रीमती विजयलक्ष्मी जी ने हवन में पूर्णाहूति देकर बच्चों द्वारा किए गए हवन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। तदुपरांत बच्चों ने ओम के उच्चारण से स्कूल परिसर को गुंजायमान किया। स्वस्तिवाचन मंत्र तथा कविता वाचन की प्रस्तुति दी गई। मुख्यातिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी जी ने सभी विद्यार्थियों को स्वामी दयानंद जी द्वारा किए गए महान कार्यों के बारे में बताया और उनके द्वारा दिखाए गए सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र की योग्यता ज्ञान अर्जित करने के प्रति उनके प्रेम निर्देश पाने की इच्छा, ज्ञानी और अच्छे व्यक्तियों के प्रति सम्मान, गुरु की सेवा और उनके आदर्शों का पालन करने में दिखती है। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने मुख्यातिथि विजयलक्ष्मी का बच्चों को अपना कीमती समय देकर उनका मार्गदर्शन करने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि सभी बच्चे स्वामी जी के जीवन को अपना आदर्श बनाकर अपने समाज और राष्ट्र को ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। इस अवसर पर हिंदी एवं संस्कृत विभाग के सभी अध्यापकगण एवं सभी सुपरवाइजरी हेड मौजूद रहें।

Comments