Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में एनुएल एथलेटिक मीट 2023 का भव्य आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at March 15, 2023 Tags: , , , , ,

भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान और साउथ एशिया की सवर्श्रेष्ठ आक्रामक खिलाड़ी निर्मल तंवर ने बतौर मुख्य अतिथि की युवाओं की हौंसला अफज़ाई

मेहनत और संघर्ष करने वालों की जीवन के हर क्षेत्र में हमेशाजीत होती है: निर्मल तंवर, कप्तानभारतीय महिला वॉलीबॉल टीम

सफलता की कुंजी परिश्रम है, परिश्रम का कोई शोर्ट कट नहीं:निर्मल तंवर, कप्तानभारतीय महिला वॉलीबॉल टीम

BOL PANIPAT , 15 मार्च.

      एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2023 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर ने किया जिन्हें वर्तमान में साउथ एशिया की बेस्ट वॉलीबॉल आक्रामक खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है. उनके साथ विशिष्ट उपस्थिति में उनके भाई अंकित तंवर ने  एथेलेटिक मीट का लुत्फ़ लिया. मेहमानों का स्वागत एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान पवन गोयल, जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला,प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा प्रो सुशीला बेनीवाल ने पुष्प रोपित गमले और शाल भेंट कर किया. इस अवसर पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग के लगभग सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के प्रारम्भ में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट में भाग लिया जिसकी सलामी निर्मल तंवर ने ली. तत्पश्चात निर्मल तंवर ने ध्वज फहराया, कॉलेज के खिलाड़ियों को खेल-भावना से खेलने की शपथ दिलाई और दीप प्रज्वलन के साथ वार्षिक खेलों के विधिवत प्रारंभ की घोषणा की. एथलेटिक मीट 2023में ओवर आल प्रदर्शन के आधार परछात्रहरि नारायण और छात्राअन्नूबेस्ट एथलीट बने. मंच संचालन डॉ संतोष कुमारी ने किया. निर्मल तंवर ने कॉलेज के अन्तरराष्ट्री ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों विजयंत, नितेश और नविन शर्मा को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया .

विदित रहे किनिर्मल तंवर एक आक्रामक भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं जिनका जन्म 5 सितम्बर को ग्राम आसन कलां जिला पानीपत (हरियाणा) में हुआ. उनके पिता मदन लाल और माता बाला देवी ने हमेशा उनका उत्साहवर्धन किया. भाई अंकित तंवर और बहन कोमल तंवर ने भी अपनी बहन की कामयाबी में बखूबी निर्णायक भूमिका निभाई. अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए निर्मल ने कक्षा छठी से ही वॉलीबॉल खेलना शुरू किया क्यूंकि उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करें. निर्मल ने भी अपने पिता को बिलकुल भी मायूस नहीं किया और वर्ष 2019 में उन्हें भारतीय वॉलीबॉल टीम का कप्तान बनने का मौका मिला और सीनियर नेशनल एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता. इसी वर्ष उन्होनें कोरिया में आयोजित सीनियर एशियन चैंपियनशिप खेली और फिर काठमांडू (नेपाल) में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में भारतीय वॉलीबाल टीम की कप्तानी करते हुए स्वर्ण पदक जीता. वर्ष 2020 में सीनियर नेशनल एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीत कर अपना लोहा मनवाया. 2021 में भुवनेश्वर में आयोजित सीनियर नेशनल एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर तथा 2022 में तीसरे एवीसी चैलेंज कप में सिल्वर मेडल जीत करउन्होनें वॉलीबॉल के खेल में खुद को स्थापित किया.निर्मल तंवर 2019 से भारतीय वॉलीबॉल की सीनियर टीम की कप्तान हैं.

निर्मल तंवर भारतीय महिला वॉलीबॉल कप्तान ने अपने ओजपूर्ण भाषण में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हर खिलाड़ी अपने मन में कुछ भी पाने की ठान ले तो फिर चाहे वो धन-दौलत हो या ख्याति, कुछ भी हासिल करना असंभव नहीं है. आज हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा है और बिना मेहनत के जीवन में कुछ नहीं मिलता है. खिलाड़ी जीवन सबसे कठिन होता है और इसमें सर्वाधिक मेहनत लगती है. उन्होनें कहा कि टीम- वर्क वालें खेलों में भी हम किसी ख़ास गुण को विकसित करके अपने आप को औरों से भिन्न बना सकते है. मेहनत और संघर्ष करने वालों की जीवन के हर क्षेत्र में हमेशा जीत होती है. सबसे ज्यादा नाज़ उन्हें अपने माता-पिता और अपने स्कूल के पीटीआई टीचर पर है जिन्होनें उन्हें खेलने के लिए न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि हर मुश्किल की घड़ी में उनका साथ दिया है.

प्रधान पवन गोयल ने अपने भाषण में निर्मल तंवर का कॉलेज पधारने पर स्वागत किया और कहा कि निर्मल तंवर की कप्तानी में ही भारतीय महिला वॉलीबॉल की टीम ने काठमांडू (नेपाल) में हुई साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और इस जीत की खास बात यह रही थी कि उसी दिन भारतीय कप्तान निर्मल डेंगू से बुरी तरह ग्रसित थी.फाइनल में जब टीम हारने लगी तो आखिरी राउंड में निर्मल खुद मैदान में आ गई औरमैचका पासा पलट दिया. ऐसी हौंसले वाली खिलाड़ी के कॉलेज में पधारने से कितने ही खिलाड़ियोंको जीवन में कुछ करने की प्रेरणा मिलेगी. उन्होनें वार्षिक खेलो में खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतू प्रोत्साहित किया. जीवन मे असफलता भी एक चुनौती की तरह है और इसे हर किसी को मुस्कुरा कर स्वीकारना चाहिए. जब हम अपनी कमियो को ध्यान से देखते है तो उनको सुधारना औरआसान हो जाता है.

     प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खेल हमारे खुद के व्यक्तित्व के विकास, समाज के उत्थान, देश केविकास,हमारेआत्म-विश्वास, आत्म-रक्षा, आत्म-बोध, मनोरंजन, मित्रता के विकास, जातीय सद्भावना को बढाने और राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यधिक आवश्यक है. निर्मल तंवर के बारे में बोलते हुए उन्होनें कहा कि निर्मल ने अपने माता-पिता, हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है. खेल-कूद के बिना हर प्रकार की शिक्षा अधूरी है और इसीलिए कॉलेज के पाठ्यक्रम मे खेल-कूद भी शामिल किया जाता है. खेल-कूद की प्रतियोगिताए भी इसी उद्देश्य से करवाई जाती है. कॉलेज के और भी कई खिलाड़ीयो ने खेल-कूद के दम पर अच्छे पदों को सुशोभित किया है और खूब नाम कमाया है. खेल को खेल-भावना के साथ खेलना चाहिए क्योंकि यही भावना आगे चलकर हमारी जीवन शैली का हिस्सा बन जाती है. खेलों से न सिर्फ हमारा तन बल्कि मन और आत्मा परिपक्व होती है.

     डॉसुशीला बेनीवाल ने कॉलेज की वर्ष 2022-23 की खेल गतिविधियों की विस्तृतरिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा किकॉलेज के लगभग 300 खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय,आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक झटके है. कई खिलाडियों का चयन खेलो इंडिया खेलो के लिए हुआ है जिसके तहत खिलाडियों को 5 लाख रुपये नकद और 2 वर्ष के लिए प्रति माह 10 हजार रुपये की छात्रवृति दी जाती है.

     इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य जिनमें डॉ नवीन गोयल, प्रो राकेश सिंगला, प्रो पवन सिंगला, डॉ मुकेश पूनिया, डॉ एसके वर्मा,प्रो मयंक अरोड़ा, डॉ बलजिंदर सिंह,प्रो गीता प्रूथी, प्रोअन्नु आहूजा, प्रो सुशीला बेनीवाल,प्रोरजनी, ग्राउंड्समैन प्रताप, दीपक मित्तल आदि वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हिस्सा बने.

                                                                                                    

विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम निम्नलिखित रहे–

Final Result of Annual Athletic Meet 2023

(Sports Events)

Best Athlete (Boys)   : Hari Narayan

Best Athlete (Girls)    : Annu

EVENTSPOSITIONSBOYSGIRLS
100 METERSIHari NarayanNekita
 IIRohitAnnu
 IIIRajatPooja
200 METERSIRohitNekita
 IIHari NarayanAnnu
 IIIRajatShakshi
    
400 METERSIRohitAnnu
 IIManishNekita
 IIIRajatNisha
    
800 METERSINeerajRitu
 IIVijayInnu
 IIIKrishanManisha
    
1500 METERSIAnkitAnnu
 IIVijayNisha
 IIIParshantShakshi
    
3000 METERSINeerajAnnu
 IIVijayNisha
 IIIKrishanShakshi
    
5000 METERSIAnkitAnnu
 IIRohanNisha
 IIIVijayInnu
    
10000 METERSIVipinAnnu
 IIRajatNisha
 IIIVijayShakshi
    
HIGH JUMPIHari NarayanNikita
 IIRohanAnnu
 IIIRajatChetna
    
SHOT PUTIAustinRenu
 IIRahulNikita
 IIIHari NarayanAnnu
    
LONG JUMPIHari NarayanAnnu
 IIRohitNikita
 IIIRitikRenu
    
Discuss ThrowIRajatRenu
 IIHari NarayanAnnu
 IIIRahulMinakshi
    
Javelin ThrowIHari NarayanChetna
 IIKunalInnu
 IIIAjaySonu
    
Triple JumpIHari Narayan
 IIDevjeet
 IIIKunal

Comments