Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


जोहड़ से मछली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा मछली बेचकर हासिल की नगदी में से बचे 75 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 15, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 फरवरी 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने गांव ब्राह्मण माजरा में जोहड़ से मछली चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अजरूद्दीन पुत्र इरफान निवासी बलेहडा व वाजिद पुत्र जरारा निवासी भरल गढ़ी करनाल के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान डाहर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक नौल्था अड्डे पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान अजरूद्दीन पुत्र इरफान निवासी बलेहडा व वाजिद पुत्र जरारा निवासी भरल गढ़ी करनाल के रूप में बताते हुए जनवरी में गांव ब्राह्मण माजरा खेतों में बने एक जोहड़ से मछली चोरी करने की वारदता को अंजाम देने बारे स्वीकारा। जोहड़ से मछली चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में गांव ब्राह्मण माजरा निवासी सतपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियो से खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की योजना बनाकर रेकी कर गांव ब्राहमण माजरा खेतों में बने जोहड़ से मछली चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी रात के समय जोहड़ से मछली चोरी कर मछली मार्केट में परचून में ग्राहकों को बेच देते थे। आरोपी 2 लाख रूपए की मछली बेच चुके थे। आरोपियों ने चोरीशुदा मछली बेचकर हासिल किये रूपयों में से करीब 1.25 लाख रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 75 हजार रूपए आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना इसराना में सतपाल पुत्र दरिया सिंह निवासी गांव ब्राह्मण माजरा ने शिकायत देकर बताया था कि वह मछली पालन का काम करता है। उसने मछली पालन के लिए खेतों में दो एकड़ में जोहड़ बनाया हुआ है। 17 जनवरी को उसने जोहड़ में जाल मरवाया तो 3/4 क्विंटल मछली ही मिली। जबकी उसने जोहड़ में 1.50 लाख मछली डाल रखी थी। अज्ञात चोर करीब 350 क्विंटल मछली चोरी कर ले गए। सतपाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments