Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12 दिवसीय फाउंडेशन प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 18, 2023 Tags: , , , ,

सरपंच ,पंचायत समिति व जिला परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने लिया प्रशिक्षण।

BOL PANIPAT , 18 फरवरी, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी द्वारा जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल मे नवनिर्वाचित सरपंच, पंचायत समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष ,सदस्यों ,जिला परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों को फाउंडेशन कोर्स के तहत 12 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसका समापन शनिवार को हुआ। पहली बार चुनकर आई बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी प्रशिक्षण में जानकारी ली । चार बैच में 12 दिन चली इस फाउंडेशन प्रशिक्षण का आज अंतिम दिन था।
प्रशिक्षण में संस्थान के रिसोर्स पर्सन व विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों ने नवनिर्वाचित सरपंचों ,जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों को उनके अधिकार व कर्तव्य के बारे में प्रशिक्षण दिया ।
संस्थान के रिसोर्स पर्सन अजय कुमार ने बताया कि पंचायती राज 1994 के तहत 30 कार्य हैं जो वे करने के लिए अधिकृत है उन्होंने संबंधित विभाग के बारे में भी जानकारी दी जो उनसे मिलकर कार्य कर सकते हैं। नीलोखेड़ी की रिसोर्स परसन ने बताया कि यह फाउंडेशन कोर्स 4 बेच में चला जिसमें बड़ी संख्या में निर्वाचित सरपंचों,पंचायत समिति अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष जिला परिषद समिति अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व सदस्यों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान एनआरएलएम,शिक्षा विभाग, मनरेगा,पंचायती राज संस्थान व अनेक विभागों के अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनिर्वाचित को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के रिसोर्स पर्सन ने प्रशिक्षण पा रहे पदाधिकारियों से फीडबैक भी लिया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला परिषद के उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक के अलावा, एओ संजीव दहिया, पीओ राजेश , कुलदीप, आशीष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments