Saturday, June 27, 2026
Newspaper and Magzine


अनधिकृत ट्रैवल एजेंट एवं एजैंसियों से सावधान रहें नागरिक : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 फरवरी : उपायुक्त सुशील सारवान ने आम-जन विशेषकर युवाओं से आह्वान किया है कि शिक्षा, रोजगार व अन्य उद्देश्यों के लिए विदेश भेजने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने वाले अनधिकृत ट्रैवल एजैंट एवं एजैंसियों से सावधान रहें। लोगों को चाहिए कि वे सरकार की ओर से अधिकृत ट्रैवल एजैंट एवं एजैंसियों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क कर अच्छी तरह से पूछताछ कर लें।
उन्होंने बताया कि जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार इस बारे लोगों को जागरूक एवं सावधान किया जाता है। प्रायः देखने में आता है कि विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठगने वाले एजेंट पंजीकृत नहीं होते हैं इसलिए ऐसे एजैंटों से आमजन को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे नकली या अनधिकृत एजेंट विभिन्न प्रचार माध्यमों में अपना विज्ञापन प्रकाशित व प्रसारित करवाते हैं, जिससे आमजन उनके झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई, अन्य संपत्ति या गहने इत्यादि गंवा बैठते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ठगी होने पर आमजन तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस संदर्भ में अधिक जानकारी इमिग्रेटडॉटजीओवी डॉटइन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Comments