Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


निर्धारित फीस से ज्यादा वसूलने वाले सी.एस.सी.संचालकों पर होगी कार्रवाई : डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 19 फ़रवरी। डी.सी. सुशील सारवान ने कॉमन सर्विस सैंटर के सभी संचालकों को सभी सी.एस.सी.पर बोर्ड लगवाकर नि:शुल्क व शुल्क वाली सेवाओं की पूरी जानकारी चस्पा करवाने के निर्देश दिए। डी. सी. ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बी.सी., ओ.बी.सी. प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सी. एस. सी. सैंटर स्थापित किए गए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सरकारी फीस निर्धारित की गई।
डी.सी. ने कहा कि जिला में यदि सी.एस.सी. संचालक सरकार द्वारा निर्धारित फीस से ज्यादा राशि वसूलता पाया गया तो ऐसे सी. एस. सी. संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई शिकायत पर अमल में लाई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर सी.एस.सी. का औचक निरीक्षण किया जाएगा और कोताही पाए जाने पर सी.एस.सी. संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments