Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा में कलारीपयट्टू खेल के सैकड़ों खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे : अजय शर्मा

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at February 19, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल पानीपत में हरियाणा कलारीपयट्टू एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता जर्नल सेक्रेटरी बलविंद्र सिंह ने की। इस बैठक में हरियाणा में इस खेल को जोर शोर से आगे बढ़ाने की बात की गई इस मौके पर हरियाणा कलारीपयट्टू  एसोसिएशन के प्रधान अजय शर्मा ने बताया कि यह खेल अति प्राचीन है सरकार के प्रयासों से इस खेल को पुनर्जीवित किया गया है और हरियाणा में भी इस खेल के सैकड़ों खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे. इस मौके पर एसोसिएशन के ट्रेजर संदीप शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में पानीपत में केरल के ग्रैंड मास्टर को बुलाकर एक विशाल सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और स्कूल के छात्र छात्राओं को इस तकनीक का ज्ञान दिया जाएगा . साथ ही बच्चों को खेलो इंडिया में भाग लेने के लिए तैयार किया जाएगा ताकि में पदक जीतकर पानीपत और हरियाणा का नाम रोशन कर सकें. इस मौके पर परवेश गुज्जर राकेश सैनी और अन्य कई साथी मौजूद रहे

Comments