‘स्वाधीनता संग्राम युग‘ (1857-1947) अंतर्सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में आज सामाजिक अध्ययन विभाग की ओर से ‘स्वाधीनता संग्राम युग‘ (1857-1947) अंतर्सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर की अध्यक्षता में ‘सारें जहां से अच्छा‘ देशभक्ति गीत से किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के 12 चयनित विद्यार्थियों ने अपने-अपने सदन के लिए उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक सदन के लिए 3-3 प्रतिभागी नियुक्त किए गए। श्रोताआंे से भी प्रश्न पूछे गए।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्वंतत्रता सेनानियों के बलिदान से अवगत कराना एवं बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता पाँच चरणों में सम्पन्न हुई।
प्रथम चरण- स्वंतत्रता सग्रांम (1857 की क्रांति से संबंधित प्रश्न)
द्वितीय चरण- स्वंतत्रता सग्रांम (1885-1919) फेज-1
तृतीय चरण- स्वंतत्रता सग्रांम (1919-1947) फेज-2
चतुर्थ चरण- महान नेताओं के कथन
पंचम चरण- स्वतंत्रता सेनानियों का दृश्यात्मक प्रदर्शन
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
प्रथम स्थान- नीलगिरि सदन – नव्या जैन, शंशाक सिंह , नुपूर
द्वितीय स्थान- शिवालिक सदन – कंगन, कनव, भविष्य धवन
तृतीय स्थान- अरावली सदन – दिव्यांश सिंह, कृति ,भव्य
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की मुख्याध्यापिका महोदया डाॅ. नीलम वत्स ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया एवं हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर सामाजिक अध्ययन विभाग के शिक्षक श्री सुनील राणा , श्री महेन्द्र सिंह, अध्यापिका मंजु गुप्ता एवं अध्यापिका श्रीमती कविता मलिक उपस्थित रहें।
मंच का संचालन अध्यापक सुनील राणा द्वारा किया गया।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Comments