बी.ए प्रथम वर्ष की तमन्ना ने पाया पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान.
-प्रतियोगिताओं से समाज में फैलती है जागरूकता: डॉ. जगदीश गुप्ता
BOL PANIPAT : 2 मार्च 2023, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज रैड रिबन क्लब के तत्वाधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया व एच.आई.वी एड्स, ब्लड डोनेशन व रोड सेफ्टी संबंधित विषयों पर विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाए। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने पोस्टर मेकिंग के सफल आयोजन के लिए कॉलेज रेड रिबन क्लब के समन्वयक डॉ.विजय सिंह व अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और महाविधालय प्रांगण में पहुंचे मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सिविल हॉस्पिटल, पानीपत से काउंसलर मैडम अंजू सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने शिरकत की। उन्होंने एड्स की रोकथाम के उपाय बताएं व रक्तदान के लिए सभी को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि इस तरह के संदेशों से समाज में जागरूकता आती है, हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए, समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते रहना चाहिए रक्तदान महादान है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी.ए प्रथम वर्ष की तमन्ना कुमारी प्रथम, बी.ए द्वितीय वर्ष की पूजा कुंडू ने द्वितीय व बी.कॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष की सिमरन को तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ.विजय सिंह, प्रो.अंजू शर्मा, अश्विनी कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद।

Comments