Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


अंग्रेजी कविता गायन एवं सुलेख लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 12, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में बुधवार दिनांक 12-04-2023 को अंग्रेजी कविता गायन एवं सुलेख लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी और चौथी के छात्रों ने अंग्रेजी कविता गायन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक, देशभक्तिपूर्ण एवं प्राकृतिक दृश्यों संबंधित कविताओं की प्रस्तुति पूरे जोश, क्रियाओं एवं  हाव-भाव के साथ दी और सभी को भाव-विभोर कर दिया। सभी छात्रों द्वारा मंच पर खड़े होकर  कविता प्रस्तुत करने का आत्मविश्वास देखने लायक था। इसी दौरान कक्षा पाँचवीं से आठवीं के छात्रों ने अंग्रेजी भाषा में सुंदर लेख लिखकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं द्वारा हम अपने बच्चों के मनोबल में वृद्धि करते हैं ताकि वे अपनी प्रतिभा में निखार ला सकें। ये छोटी-छोटी प्रतियोगिताएँ जीवन में सफलता का सूचक बनती है तथा विद्यार्थी जीवन से ही बच्चों में कुछ अच्छा करने की भावना जन्म लेती है। बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि वे अपने अंदर छुपी प्रतिभा का निखार करके अच्छा प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता में प्रशंसनीय सहयोग देने वाले छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में इसी मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments