डीसी ने किया राजकीय स्कूल का औचक निरीक्षण
BOL PANIPAT , 3 मार्च। डीसी सुशील सारवान ने शुक्रवार को गिरदावरी की जांच पड़ताल के दौरे के दौरान मडलौडा खण्ड के लोहारी गांव के राजकीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमरों सहित स्कूल में चल रही नौवीं कक्षा की परीक्षा के परीक्षा केन्द्र में भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से बच्चों के लिए बनाए जाने वाले खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान डीसी ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनको मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस उपरान्त डीसी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बच्चों की पढ़ाई को लेकर सजग एवं सतर्क है। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि शिक्षा के मामलें में यदि किसी प्रकार की स्कूलों में लापरवाही नजर आती है तो वे तुरन्त प्रशासन के संज्ञान में लाएं, तत्काल समाधान किया जाएगा।

Comments