Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य अभियान : विधायक महिपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि पधारेंगे

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 24, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 24 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की ओर से उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य अभियान के तहत जिला के गांव सिवाह में सोमवार को प्रात 11 बजे अम्बेडकर भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा।इस कार्यक्रम में पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि पधारेंगे।
       जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जाएगी और विद्युत मंत्रालय की ओर से लघु फि़ल्म भी दिखाई जाएगी।
विवेक चौधरी ने बताया कि इसी श्रंखला में मंगलवार 26 जुलाई को भोड़वाल माजरी के ग्राम सचिवालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Comments