Tuesday, August 4, 2026
Newspaper and Magzine


बैंक में केबिन से मैनेजर का फोन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 मार्च 2023, सीआईए टू की टीम ने सनौली रोड पर एसबीआई बैंक में मैनेजर के केबिन से गत दिनों मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी बीती देर साय सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र सतनाम निवासी हरिद्वार उत्तराखंड के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त के दौरान चौटाला रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक औद्योगिक सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र सतनाम निवासी हरिद्वार उत्तराखंड के रूप में बताते हुए बीते शुक्रवार को सनौली रोड पर एसबीआई बैंक की ब्रांच में मैनेजर के केबिन से एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे बैंक मैनेजर मोनिका की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में मोनिका पत्नी अंसुल निवासी उग्राखेड़ी ने शिकायत देकर बताया था की वह सनौली रोड पर स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में मैनेजर के पद पर तैनात है। 3 मार्च को बाद दोपहर करीब 1:30 बजे केबिन से अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत पर चोरी की धारा के तहत थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी दीपक से पूछताछ में खुलासा हुआ उसने महंगे शौक पूरे करने की चाहत में मोबाइल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments