फैक्टरी में चोरी करने का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 2 सितम्बर 2024, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने परशुराम कॉलोनी स्थित फैक्टरी से धागा, मशीनों के पार्ट व नगदी चोरी करने के आरोपी को रविवार देर शाम दिल्ली के ख्याला से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सद्दाम निवासी मनमोहन नगर पानीपत के रूप में हुई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में 11 जनवरी को पवन पुत्र तेलु राम निवासी परशुराम कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने हरि नगर में गैस गौदाम रोड पर फैक्टरी की हुई है। उसके पास सद्दाम नाम का व्यक्ति पिछले दो महीने से काम कर रहा था। पवन ने शिकायत में बताया वह परिवार सहित कोलकाता गया था। इसी दौरान पीछे से आरोपी सद्दाम फैक्टरी से धागा, मशीनों के पार्टस व 50 हजार रूपये कैश चोरी कर फरार हो गया। थाना पुराना औद्योगिक में पवन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकानें बदलकर छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने रविवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी सद्दाम को दिल्ली के ख्याला से काबू करने में कामयाबी हासिल की।
पूछताछ में आरोपी ने फैक्टरी से 50 हजार रूपये कैश चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने चोरी किये पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments