पानी की बचत के लिए धान की सीधी बिजाई तकनीक कारगर
BOL PANIPAT , 20 मार्च। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य कम से कम पानी में फसल का उत्पादन हो इसको लेकर सरकार धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) को भी बढ़ावा दे रही है।
उपायुक्त ने आगामी धान के सीजन में आधुनिक तकनीक डीएसआर को अपनाने की किसानों को अपील की है। इस तकनीक से करीब 30 फीसदी पानी की बचत होती है। यह तकनीक किसानो के लिए कारगर है।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि डीएसआर तकनीक अपनाने पर सरकार किसानों को 4000 रुपये प्रति एकड़ रुपये प्रदान करती है।

Comments