पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए डीसी ने दिए दिशानिर्देश.
सीडीपीओ व सुपरवाईजर आंगनवाडिय़ों का करें निरन्तर निरीक्षण: डीसी
BOL PANIPAT , 21 मार्च। डीसी सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित प्रथम तल पर कांफ्रेंस हॉल में महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी सीडीपीओ व सुरवाईजरों सहित सभी कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने 20 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
डीसी ने बैठक के दौरान सभी सीडीपीओ व सुपरवाईजरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र से सम्बंधित सभी आंगनवाडिय़ों का निरन्तर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि यह 5वां राष्टï्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम जिले में पूरी तरह से सफल होना चाहिए और इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा महिला एवं बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। उन्होंने विशेष तौर पर महिलाओं को मोटे अनाज के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की प्रत्येक आंगनवाड़ी से हर रोज पोषण अभियान के तहत पोर्टल पर दो या दो से अधिक फोटो भी अपलोड होनी चाहिए।
राष्ट्रीय पोषण कैपसूल नामक बुकलेट का डीसी ने किया विमोचन
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण कैपसूल नामक एक बुकलेट जारी की गई है। इस बुकलेट में विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस बुकलेट का डीसी सुशील सारवान ने जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ विमोचन किया। इस बुकलेट में महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य, भोजन, महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान खाने-पीने व अन्य व्यंजनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़ सहित पोषण अभियान की जिला समन्वयक डॉ. श्रेया मिढ्ढा आदि उपस्थित रही।

Comments