Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना हम सबका नैतिक दायित्व : गौरव कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 23, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 23 फरवरी। जिला परिषद के नवनियुक्त सीईओ गौरव कुमार ने कार्यभार सम्भालने के बाद अपने कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेते हुए कहा कि ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने के लिए सभी समन्वय स्थापित कर काम करें। जो भी योजनाएं ग्रामीण विकास को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गई है उन्हें पात्र लोगों तक ले जाने के लिए संवेदनशील बनें।
गौरव कुमार ने कहा कि योजनाओं का लाभ किसे दे रहे हैं और किसे नहीं दे रहे हैं। यह पूरा ख्याल रखें। सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना हम सबका नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की सभी योजनाओं को लेकर स्टाफ से जानकारी ली गई है और योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। समय-समय पर योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

Comments