Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


मनरेगा श्रमिकों को अप्रैल से मिलेंगे 357 रुपये. करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया व राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने किया फैसले का स्वागत

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 28, 2023 Tags: , , , , ,

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की श्रमिकों के दैनिक वेतन में बढ़ोतरी

BOL PANIPAT , 28 मार्च। मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के प्रतिदिन मिलने वाले दैनिक वेतन में केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी की है। राज्यवार की गई दैनिक वेतन में बढ़ोतरी के तहत हरियाणा के मनरेगा श्रमिकों को दैनिक वेतन में 26 रुपये बढकऱ 357 रुपये मिलेंगे।
करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने इस बढ़ोतरी का स्वागत करते हुए कल्याणकारी फैसले के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मजदूरों व कामगारों के हक के लिए सदैव प्रयासरत है। मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इससे ग्रामीण विकास में तेजी आएगी।
राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने भी इस बढौतरी का स्वागत करते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश में मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को अब एक अप्रैल, 2023 से प्रतिदिन के हिसाब से 357 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हरियाणा प्रदेश के मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दैनिक वेतन में 26 रुपये के हिसाब से बढ़ोतरी की है। पहले मनरेगा मजदूरों को हरियाणा में 331 रुपये प्रतिदिन दिए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास में अनेक विकास काम करवाए जाते हैं और सरकार द्वारा गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है।

Comments