गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार. निशानदेही पर चोरीशुदा सिलेंडर खरीदने वाला आरोपी भी काबू.
चोरीशुदा 55 सिलेंडर व वारदात में प्रयोग की एक सेंट्रो कार बरामद
BOL PANIPAT : 30 मार्च 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने गांव काबड़ी में नहर बाईपास पर स्थित गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी करने वाले 6 आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र सतपाल, राजीव पुत्र जयनारायण, राहुल पुत्र मंजीत, विजय पुत्र महेंद्र निवासी कुताना, विजय पुत्र बाबूराम, सुभाष पुत्र विनोद निवासी खोराखेड़ी करनाल के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरीशुदा सिलेंडर खरीदने वाले आरोपी रिंकू पुत्र सोहन लाल निवासी बोहली हाल किरायेदार भगत राम कॉलोनी घरौंडा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के 5/6 युवक एक सेंट्रो कार में रिफाइनरी गोल चक्कर के पास घूम रहे है। जो किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर कार सहित आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान संदीप पुत्र सतपाल, राजीव पुत्र जयनारायण, राहुल पुत्र मंजीत, विजय पुत्र महेंद्र निवासी कुताना, विजय पुत्र बाबूराम, सुभाष पुत्र विनोद निवासी खोराखेड़ी करनाल के रूप में बताते हुए 26 फरवरी की रात गांव काबड़ी में नहर बाईपास के नजदीक एचपी के गैस गोदाम से 55 सिलेंडर चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में संजय निवासी लतीफ गार्डन माडल टाउन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा 30 सिलेंडर गांव कुताना में निर्माणाधीन एक कमरें से बरामद कर अन्य सिलेंडरों बारे पूछताछ की तो आरोपियों ने 25 सिलेंडर रिंकू पुत्र सोहनलाल निवासी बोहली हाल किरायेदार भगतराम कॉलोनी घरोंडा को 50 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकार। पुलिस टीम ने आरोपी रिंकू को रिफाइनरी के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चोरीशुदा सिलेंडर खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी रिंकू ने गांव कुताना में किरयाणा की दुकान की हई है। आरोपी ने चोरीशुदा सिलेंडर खरीदकर दुकान के पीछे बने कमरे में छुपाकर रखे थे। आरोपी रिंकू के कब्जे से चोरीशुदा 25 सिलेंडर बरामद किये।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ उन्होंने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में योजना बनाकर गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरीशुदा सिलेंडर बेचकर हासिल किये 50 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपियों कब्जे से 43 भरे व 12 खाली कुल 55 चोरीशुदा गैस सिलेंडर व वारदात में प्रयोग की एक सेंट्रो कार बरामद कर पुलिस टीम ने सभी 7 आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना पुराना औद्योगिक में संजय पुत्र राजमल निवासी लतीफ गार्डन माडल टाउन ने शिकायत देकर बताया था कि गांव काबड़ी में नहर बाइपास पर उसका एचपी गैस का गौदाम है। 26 फरवरी की रात अज्ञात चौर गौदाम से 66 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। थाना पुराना औदयोगिक में संजय की शिकायत पर चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments