अवैध खनन की घटनाओं को लेकर अधिकारी बरतें सख्ती: मुख्य सचिव संजीव कौशल
टास्क फोर्स की हर महीने बैठक करने के दिये निर्देश
BOL PANIPAT , 31 मार्च। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों से जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने वीडियो कान्फ्रैंसिग में अधिकारियों से अवैध खनन रोकने को लेकर किये गये उपायों के बारे में समीक्षा की व अवैध खनन की घटनाएं भविष्य में ना घटे इसको लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिये।
मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारी शॅड्यूल बनाकर हर महीने टास्क फोर्स की बैठक करें। जहां पर अवैध खनन की घटनाओं की शंका नजर आती हो वहां मोनिटरिंग करें। जरूरत पडऩे पर सख्ताई बरतें। उन्होंने अवैध खनन को लेकर जिले अनुसार क्या स्थिति है व क्या एक्शन प्लान है पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी मेल के जरीये अतिशीघ्रता से सूचनाओं का आदान प्रदान करें।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिले में अवैध खनन को लेकर वे जिले में लगातार निगरानी बरते हुए हैं। जिले में अवैध खान को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। वे अगले महीने नियमित रूप से अवैध खनन को लेकर टास्क फोर्स की बैठके करेंगे। वीडियो कान्फ्रैंसिंग में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि अवैध खनन को लेकर जिले में 4 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है जिसमें एक पर चार्ज सीट हुआ है।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कहा कि वे गंभीरता से कार्य करें व अवैध खनन की रोकथाम को लेकर सर्तकता बरतें। उन्होंने इस दौरान कितने चलान हुए है व रिक्वरी की क्या स्थिति है की भी जानकारी ली। वीडियो कान्फ्रैंसिंग में उपायुक्त सुशील सारवान के अलावा डीएसपी ओमप्रकाश, जिला खनन अधिकारी सरदार भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments