हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा श्री निराला धाम शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव : हरीश मल्होत्रा
BOL PANIPAT : आज श्री निराला धाम शिव मंदिर बिशन स्वरूप कालोनी बस स्टैंड के सामने मंदिर प्रांगण में 14वे वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सभी मेंबर्स की मीटिंग हुई। मीटिंग में प्रेस प्रवक्ता हरीश मल्होत्रा ने बताया कि निराला धाम का वार्षिकोत्सव दिनांक 7,8,9 अप्रैल को बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव में हरिद्वार से पूज्य सतगुरु देव आशा भारती जी महाराज वृंदावन एवं मुरथल से परम पूजनीय स्वामी 1008 दयानंद जी सरस्वती पानीपत से श्री नाथ जी ब्रह्मरिषी महाराज, प्रेम मंदिर से महाराज 1008 कांता देवी जी अपने प्रवचन द्वारा अमृत वर्षा करेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 108 कन्या पूजन, 108 ब्राह्मण पूजन, गौ पूजन एवं नर सेवा के अंतर्गत कम्बल वितरण एवं सत्संग के तीनों दिन विशाल लंगर-भंडारा की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर प्रधान सतीश अग्घी , जोगिंदर चानना ,विशाल खुराना, अमित मल्होत्रा, दीपक मल्होत्रा, किशोर वर्मा, मुख्य पुजारी, बिट्टू, कैलाश लुथरा, राजेश अग्घी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments