Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरा कमेटी सनौली रोड के तत्वावधान में पानीपत की हनुमान सभाओं के साथ हुई बैठक.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 1, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT (1 अक्तूबर) दशहरा कमेटी सनौली रोड के तत्वावधान में एक बैठक पानीपत की हनुमान सभाओं के साथ हुई। जिसमें आने वाले दशहरा पर्व के लिए हनुमान स्वरूपों की सुविधा के लिए सभाओं से सुझाव लिए गए एवं उनकी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
हुडा सेक्टर 25 स्थित दशहरा कमेटी द्वारा संचालित मंदिर श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी की बैठक श्री हनुमान चालीसा के साथ शुरू हुई।  बैठक की अध्यक्षता महन्त अरूणदास जी महाराज, जगन्नाथ ट्रस्ट हरिद्वार, ब्रह्मर्षि श्रीनाथ जी महाराज एवं ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम तीनों अध्यक्षों द्वारा दशहरा पर्व की हनुमत परम्परा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात प्रधान रमेश माटा ने नगर के सभी हनुमान स्वरूपों से वार्ता करते हुए दशहरा पर्व के दौरान होने वाली असुविधाओं की जानकारी लेकर उनपर विस्तार से चर्चा की। माटा ने दशहरा पर्व की  सारी रूपरेखा बताते हुए इस वर्ष दशहरा स्थल पर रावण दहन से 10 मिनट पूर्व सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और उसके बाद रावण दहन का काउण्ट डाउन बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। रावण परिवार के पुतले इस बार बहुत ही आकर्षक होंगे जिनकी शोभा दर्शकों को केवल दशहरा ग्राउण्ड में ही देखने को मिलेगी। माटा ने बताया कि दशहरा पर्व की शोभायात्रा नई सब्जी मण्डी से शुरू होकर भीम गोडा मन्दिर, सेठी चौक, अमर भवन चौक, संत भाई नरैण सिंह गुरूद्वारा रोड, सनौली रोड़ से होती हुई, सांई बाबा चौक, ऐंजल माल, शिव मन्दिर से होते हुए दशहरा स्थल पहुँचेगी। उन्होंने अपील की कि कोई भी संस्था अपनी झांकी को व्यस्ततम बाजारों में न रोके और डी.जे का उपयोग न करें। इस अवसर पर सालासर धाम से लाया गया सिन्दूर, तेल और हनुमान चालीसा की पुस्तकें सभी हनुमान सभाओं को वितरित की गई। मंच संचालन वेद बांगा और कैलाश नारंग ने किया। इस अवसर पर सूरज दुरेजा, तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम गुलाटी, विजय चौधरी, स्वप्निल जुनेजा , हिमांशु बांगा, किशन लाल शर्मा, सागर रेवड़ी, दीनानाथ, रोहित अग्घी, सूरज बरेजा, किशोर अरोड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, राकेश सचदेवा, किशन लाल वधवा, अमित रामदेव, मोहित आहूजा, चुन्नी लाल चुघ, चिमन सेठी, तरूण धमीजा आदि उपस्थित थे

Comments