Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह हेतु आज सभी सेवादारों को उनकी जिम्मेवारियां सौंपी गई।


BOL PANIPAT : रविवार को हुडा 25 स्थित दशहरा कमेटी द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम के सत्संग हाल में दशहरा कमेटी की जनरल बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान रमेश माटा ने बताया 28 अगस्त को श्री दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा संचालित अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का वार्षिकोत्सव गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की पावन छत्रछाया में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया, सांसद राज्यसभा कृष्ण लाल पंवार, विधायक प्रमोद विज, विधायक महीपाल ढांडा, मेयर अवनीत कौर, उपायुक्त सुशील सारवान, डा. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा, पार्षद विजय जैन, पार्षद श्रीमती शकुन्तला गर्ग होंगे। प्रधान रमेश माटा ने बताया कि दशहरा कमेटी की कार्यकारिणी को आज विस्तार दिया गया जिसमें वरिष्ठ महासचिव शाम सुन्दर बतरा, महासचिव चिमन लाल सेठी, सचिव रमन पाहवा, सहसचिव अमित तनेजा को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सोहन रेवड़ी, मोहित आहुजा, हिमांशु बांगा, पवन अरोड़ा, अशोक चुघ को पटका व स्मृति चिन्ह देकर दशहरा कमेटी की सदस्यता प्रदान की गई। महेन्द्र पसरीचा, सोहन लाल रेवड़ी, चरणदास सेठी, मनोज चुघ, ओम प्रकाश रेवड़ी, महेन्द्र जुनेजा, संदीप ढींगड़ा, पंकज सेठी, प्रवीण जुनेजा, यशपाल चुघ, को अन्नपूर्णा एवं अनाज बैंक के संस्थापक सदस्यों में शामिल किया गया। महामंत्री चिमन लाल सेठी ने बताया कि 28 अगस्त को बैंक के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के प्रवचनों से प्रारंभ होगा। इस समारोह को भव्य बनाने हेतु सभी सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी गईं इसके अलावा आगामी 5 अक्तूबर को दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इससे पूर्व संस्थापक सदस्य सूरज दुरेजा, विरेन्द्र सोनी, पुरूषोत्तम शर्मा,  वेद बांगा ने अपने विचार मीटिंग में रखे।  बैठक मंे उपप्रधान तिलक राज छाबड़ा, अशोक नारंग, बसंत रामदेव, प्रीतम गुलाटी, वीरेन्द्र सोनी, सूरज दुरेजा, पुरूषोत्तम शर्मा, किशन लाल शर्मा, लीला कृष्ण भाटिया, कैलाश लूथरा, किशोर अरोड़ा, डा. रमेश चुघ, कृष्ण रेवड़ी, युद्धवीर सिंह रेवड़ी, स्वप्निल जुनेजा, डिम्पी अरोड़ा, जयदयाल तनेजा, इन्द्र रेवड़ी, जोगिन्द्र कमल, राघव रामदेव, सूरज बरेजा, भारत अरोड़ा, कैलाश नारंग, वेद बांगा, दर्शन लाल रामदेव, हरबंस लाल अरोड़ा, कृष्ण गोपाल सेठी, चुन्नी लाल चुघ, महेन्द्र बठला, रविन्द्र शर्मा,  गोविन्द रेवड़ी, तरूण छोक्करा, संजय बरेजा, आदि उपस्थित थे।

Comments