किसान बागवानी में स्टैकिंग विधि का प्रयोग कर कमाएं अच्छा मुनाफा: उपायुक्त
BOL PANIPAT, 5 अप्रैल। उपायुक्त सुशील सारवान ने किसानों से आह्वान किया कि वे बागवानी में स्टैकिंग विधि का प्रयोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आधुनिक युग में खेती में नई-नई तकनीकों का आविष्कार किया जा रहा है। सब्जियों की खेती में स्टैकिंग ऐसी विधि है, जिसे अपनाकर किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सब्जियों में बांस स्टैकिंग व लौह स्टैकिंग को प्रयोग करने के लिए सामान्य श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत व एस.सी. श्रेणी के किसान को 85 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बागवानी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बांस स्टैकिंग की लागत 62500 रुपए प्रति एकड़ पर सामान्य श्रेणी के किसान को 31250 रुपए व एस.सी. श्रेणी के किसान को 53125 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं लौह स्टैकिंग लागत 141000 रुपए प्रति एकड़ पर सामान्य श्रेणी के सिकान को 70500 रुपए व एस.सी. श्रेणी के किसान को 119850 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एस.सी. श्रेणी के किसान के लिए बांस स्टैकिंग व लौह स्टैकिंग पर अधिकतम अनुदान क्षेत्र एक एकड़ है। इस बारे में अधिक जानकारी विभाग की वैबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Comments